जोड़ों में सूजन आने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:37

सर्दियों में जोड़ों के सूजन के कारण

आपको बता दें कि सर्दियों में जोड़ों में सूजन का मुख्य कारण गठिया यानी आर्थराइटिस होता है। इसके अलावा भी कई रोग ऐसे होते हैं जिनकी वजह से व्यक्ति के जोड़ों में सूजन आ जाती है। इनमें से कुछ रोगों को आगे बताया गया है।

रूमेटाइड आर्थराइटिस

इस समस्या में आपका शरीर खुद के हेल्दी टिशू व कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। इस रोग में शरीर की रक्षा करने वाली मेम्बरेन यानी झिल्ली में क्षति होने लगती है। जिससे जोड़ों में सूजन की समस्या होने लगती है।

ओस्टियो आर्थराइटिस

अक्सर लोगों को गठिया का यही रोग होता है। ये गठिया का ही एक प्रकार होता है। जोड़ों के कार्टिलेज को नुकसान होने पर ये रोग बढ़ने लगता है। कार्टिलेज को नुकसान होने से हड्डियां आपस में रगड़ने लगती है, जिसकी वजह से जोड़ों में सूजन व दर्द होने लगता है।

सोरायटिक आर्थराइटिस

इस रोग में आपका इम्युन सिस्टम जोड़ों के स्वस्थ टिशू को नुकसान पहुंचाने लगता है। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होने लगती है।

गाउट

इस रोग में व्यक्ति के शरीर को यूरिक एसिड बढ़ जाता है। जिसकी वजह से यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ों में बढ़ने लगते हैं और इस स्थिति में जोड़ो में सूजन होने लगती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info